Friday 17 January 2020

Khoobsurat hona pap hai-kahani

खूबसूरत होना पाप है

एक बेहद खूबसूरत लड़की जिसका नाम चाबुक था, घोड़े पर घने जंगल में दौड़े चली जा रही थी। उसके साथ चार घुड़सवार ओर थे। वे उसके अंगरक्षक थे। वह सबना कबीले की राजकुमारी थी आज वह बहुत खुश थी उसने आज एक शेर का शिकार किया था। शेर भी ऐसा वैसा नहीं बब्बर शेर। खूबसूरत होना पाप है। थोड़ी देर बाद वह अपने कबीले में पहुंच गई। अपने पिता को शान से बताया कि उसने एक शेर का शिकार किया है।

सबना कबीला बहुत सम्पन्न और खुशहाल था वहां के लोग मेहनती, अच्छे कारीगर और अच्छे लड़ाके थे। 



एक बार दूर देश का राजकुमार एक शिकार का पीछा करते हुए कबीले में पहुंच गया। वह भूखा और प्यासा था। कबीले में राजकुमार के पहुंचने की खबर सुनते ही सरदार उनके पास पहुंचे। राजकुमार का बड़े सम्मान के साथ स्वागत किया गया। शाम को परम्परागत स्वागत नृत्य किया गया। नृत्य में कबीले की राजकुमारी चाबुक भी आयी। चाबुक को देखते ही राजकुमार उसे अपना दिल दे बैठे। वापस जाते हुए उसने अपनी यह इच्छा सरदार से जाहिर की कि वह राजकुमारी चाबुक से शादी करना चाहते है। लेकिन सरदार ने उसे यह कहकर मना कर दिया कि उसका रिश्ता पहले ही तय हो चुका है। राजकुमार को बहुत बुरा लगा और वह गुस्से में वहां से चला गया। खूबसूरत होना पाप है।

एक दिन खबर अयी की महाराज की हत्या कर दी गई और राजकुमार को राजा बना दिया गया। इस बात को एक साल गुजर गया। सब कुछ अच्छे से चल रहा था कि अचानक राजा की सेना ने कबीले पर हमला कर दिया। राजा की सेना ने कबीले के घरों में आग लगा दी कबीले के सभी लोगो को कतल कर दिया गया था। सरदार को कैद कर लिया गया। चाबुक को भी राजा के सैनिक उठा कर ले गए। सरदार और चाबुक दोनों को राजा के सामने पेश किया गया। राजा की गद्दी पर वही राजकुमार बैठा था। राजा ने सरदार का सर धड़ से अलग करने का हुक्म दिया और चाबुक को पूरे श्रृंगार में तैयार करके उसके शयन कक्ष में पहुंचाने का आदेश दिया। 

चाबुक अब कुछ नहीं कर सकती थी वह केवल एक बात सोच रही थी काश वह इतनी खूबसूरत ना होती तो इतनी बर्बादी ना हुई होती और वे सब खुशी से रह रहे होते। खूबसूरत होना पाप है। पूरा कबीला उसकी सुंदरता की भेट चढ़ गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box