Monday 27 January 2020

Fuk se balb ko bujhane ki koshish karte log in hindi kahani

फूंक से बल्ब को बुझाने की कोशिश करते लोग

बात ०७ जनवरी 2020 की है। पहाड़ के एक गांव में एक पिता की चार संताने थी। उन चारों की शादी हो गई और जिंदगी मस्ती से गुजरने लगी लेकिन उनकी जिंदगी में भी एक कमी थी। उन चारों में से किसी के परिवार में कोई संतान नहीं हुई थी।

एक दिन चारों ने आपस में सलाह की और सभी डाक्टर के पास गए। डाक्टर के द्वारा किए गए इलाज से सबसे छोटे भाई के घर एक सुंदर बच्चे ने जन्म लिया। बच्चा बड़ा होकर शहर में नौकरी करने के लिए गया और एक बड़ी कंपनी में अधिकारी बन गया।

Sunday 26 January 2020

mata pita ki sewa

मां, रामेश्वरी, ने आवाज लगाई, "अरे अर्जुन, एक गिलास पानी का दिए।"
अर्जुन, "मम्मी, पढ़रा मै, अपने आप लेले"
रामेश्वरी, "यो लड़का कुछ काम नी करता। ,कुछ काम बताओ, हमेशा मना कर देवै।"

Monday 20 January 2020

ladkiyo ki dress kaun nirdharit karta hai

लड़कियो की ड्रेस कौन निर्धारित करता है.

संजना ने शहर के एक अच्छे एरिया में दो दिन पहले ही अपना फ्लैट खरीदा था। संजना ने फ्लैट खरीदने के बाद बड़े धूमधाम से अपना गृह प्रवेश किया। संजना बहुत खुश थी। उसी की बिल्डिंग में एक जिला पंचायत सदस्य, रामधन कुलकर्णी का भी फ्लैट था। वैसे तो उसका फ्लैट खाली पड़ा रहता था लेकिन कभी कभी रामधन का बेटा अपने दोस्तो के साथ वहां शराब पीने और अय्याशी करने के लिए आता था। अपने फ्लैट में वे खूब उधम मचाते लेकिन बिल्डिंग में उसे किसी को भी कुछ कहते हुए या परेशान करते हुए नहीं देखा था। ना वो किसी की मदद करता था ना किसी को परेशान।

Friday 17 January 2020

Gyan ki Kami Musibat ki Jad

ज्ञान की कमी मुसीबत की जड़

एक बार की  बात है एक गाँव में राम नाम का एक आदमी रहता था। वह बहुत ही बुद्धिमान था वह जानता था कि ज्ञान की कमी मुसीबत की जड़ होती है। राम लकड़ी का बहुत ही अच्छा कारीगर था।  वह लकड़ी से बहुत ही सूंदर-सूंदर वस्तुए बनाया करता था।

एक बार उसके गाँव में शहर से श्याम नाम का एक व्यक्ति रहने के लिए आया।  उसने गाँव में ही एक घर ख़रीदा और रहने लगा वह डाकघर में नौकरी करता था गांव के डाकघर में उसका अभी तबादला हुआ।  कुछ दिन बाद राम से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई।  एक दिन राम से बाटे करते हुए उसने राम को अपने एक मित्र के बारे में बताया जो लोगो को विदेश में नौकरी दिलाने का कार्य करता था।  उसकी बात सुनकर राम ने सोचा कि अगर वह विदेश में नौकरी करने लगे तो वह बहुत पैसा कमा सकता है क्योकि वह तो बहुत ही अच्छा कारीगर था।  उसने सुन रक्खा था कि विदेश में जाकर लोग बहुत पैसा कमाते है।  फिर भी उसे एक बात परेशान किये जा रही थी कि कुछ लोग नौकरी दिलाने के बहाने से लोगो को लूट रहे है कही उसके साथ भी ऐसा ही न हो जाए।  अगले दिन वह श्याम से मिला ओर विदेश जाकर नौकरी करने की अपनी इच्छा बताई साथ ही अपनी आशंका भी बताई कि कैसे लोग नौकरी के बहाने से लोगो के साथ फ्रॉड करते है।  श्याम ने राम से कहा कि वह उसे नौकरी देने वाले से मिला देगा और उसके मन में जो भी आशंकाए है वे सब वह उसी से पूछे। ज्ञान की कमी मुसीबत की जड़ है।

Ek Musibat sau Sahare-kahani

  एक मुसीबत सौ सहारे

विकासपुरी नाम के एक गांव में एक परिवार रहता था। परिवार में दोनों पति पत्नी (कर्मवीर और देविका) बूढ़ी माँ और उनकी इकलौती बेटी सुशीला रहते थे। कर्मवीर जी गांव के प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। एक मुसीबत सौ सहारे . उन्होंने घर पर चार भैंस पाल रखी थी जिनको घास सुशीला ही खिलाती थी परिवार सुख शांति के साथ अपना जीवन यापन कर रहा था। अचानक एक दिन उस परिवार को ठाकुर के बेटे राणा की नजर लग गई। एक दिन जब सुशीला कॉलेज जा रही थी तो रास्ते में सुशीला को रोककर वह सुशीला के जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। (सुशीला स्वस्थ लड़की थी भैंसो की देखभाल करने के कारण उसका शरीर मजबूत था।) उसने राणा को एक थप्पड़ लगा दिया थप्पड़ लगते ही राणा जमीन पर गिर पड़ा।और गिरते ही वह एक बात और समझ गया कि वह सुशीला के साथ जबदस्ती नहीं कर सकता और वह भाग खड़ा हुआ। 

Khoobsurat hona pap hai-kahani

खूबसूरत होना पाप है

एक बेहद खूबसूरत लड़की जिसका नाम चाबुक था, घोड़े पर घने जंगल में दौड़े चली जा रही थी। उसके साथ चार घुड़सवार ओर थे। वे उसके अंगरक्षक थे। वह सबना कबीले की राजकुमारी थी आज वह बहुत खुश थी उसने आज एक शेर का शिकार किया था। शेर भी ऐसा वैसा नहीं बब्बर शेर। खूबसूरत होना पाप है। थोड़ी देर बाद वह अपने कबीले में पहुंच गई। अपने पिता को शान से बताया कि उसने एक शेर का शिकार किया है।

सबना कबीला बहुत सम्पन्न और खुशहाल था वहां के लोग मेहनती, अच्छे कारीगर और अच्छे लड़ाके थे। 

Gautambudh ka jiwan prichay in hindi

गौतमबुद्ध का जन्म

गौतमबुद्ध के जन्म के लिए एक कहानी प्रचलित है। उनके जन्म के समय एक प्रथा प्रचलित थी। जब किसी महिला को बच्चा होने को होता था तो वह अपने मायके चली जाती थी। उसी के अनुसार गौतमबुद्ध की मां महामाया अपने मायके जा रही थी और रास्ते में ही कपिलवस्तु राज्य के पास लुंबिनी वन में (नेपाल) उन्हें प्रसवपिडा होने लगी और वही एक पेड़ के नीचे गौतमबुद्ध का जन्म हुआ। उनके पिता सुद्धोधन, कपिलवस्तु के राजा थे। उनकी माता का नाम महामाया था लेकिन उनके जन्म के ७ दिन बाद ही उनकी माता की मृत्यु हो गई थी। उनका पालन पोषण उनकी मौसी महाप्रजापती गौतमी ने किया। जब उनका नामकरण किया जा रहा था अनेक साधुसंतो को बुलाया गया बालक को देखकर सभी ने एक ही भविष्यवाणी की कि यह बालक सिद्धिपुरूष बनेगा। राजा के पूछने पर उन्होंने बताया कि यह बालक या तो महान राजा बनेगा या महान साधु और जैसा कि आप जानते है सिद्धिपुरुष ज्यादातर साधुओं में होते है अतः इसके साधु बनने की बहुत संभावनाएं है। इस सिद्धपुरूष वाली बात पर उस बालक का नाम सिद्धार्थ रखा गया।

लड़की की जींस या आत्मविश्वास

"हमारे पूर्वजों ने औरत आदमी के एक जैसे कपड़े बनाये थे हमने उन्हें अलग अलग कर दिया। अंग्रेजो की हिरस करके हमने खुद तो अपनी धोती कुर्ता छोड़ पैंट शर्ट पहन ली लेकिन औरत को वही रखा धोती या साड़ी में। अब अगर वो बदल रही है तो वो 1930 के हिसाब से नहीं, आज के हिसाब से ही बदलेगी। आज भी, जो कपड़े औरत पहनती है, ये कपड़े औरत नही आदमी ही बनाते हैं जिनमे औरत का बदन चमकता हैं। बस उनका तो केवल दोष हैं बाकी सब हम ही करते है। इसके बाद भी औरत अपने पिता भाई या पति को विस्वास में लेकर ऐसे कपड़े पहनती हैं।"

Wednesday 15 January 2020

Sharabi ladki-kahani

शराबी लड़की

रात के ०१:०० बजे किरण अपने घर की ओर बढ़ी चली जा रही थी, वह नशे में थी फिर भी अपनी कार ध्यान से चला रही थी। उसने अपनी सहेली की जन्मदिन की पार्टी में केवल बीयर पी थी। ऐसे भी वह कभी कभी बीयर पी लेती थी। कभी कभी व्हिस्की के पैक भी ले लेती थी। घर पहुंचकर उसने देखा मां अभी तक जग रही है।

किरण : "मां मैंने आपको बताया था ना कि मै सहेली कि पार्टी में जाऊंगी देर रात तक आऊंगी।"

मां : "बेटी तेरी चिंता लगी रहती है, शराबी लड़की आजकल तो ऐसे ही अकेले घूमने का जमाना नी है फिर मेरी जवान बच्ची इतनी रात तक घर से बाहर रहेगी तो मुझे नींद कैसे आएगी।"

कहानी प्रगति की

प्रगति एक औसत दर्जे की लड़की थी पढाई में भी कुछ खास नहीं थी। गेंहुए रंग के साथ उसका नाक नक्श बहुत अच्छा लगता था। 10वीं पास करने के बाद माँ ...