शराबी लड़की
रात के ०१:०० बजे किरण अपने घर की ओर बढ़ी चली जा रही थी, वह नशे में थी फिर भी अपनी कार ध्यान से चला रही थी। उसने अपनी सहेली की जन्मदिन की पार्टी में केवल बीयर पी थी। ऐसे भी वह कभी कभी बीयर पी लेती थी। कभी कभी व्हिस्की के पैक भी ले लेती थी। घर पहुंचकर उसने देखा मां अभी तक जग रही है।
किरण : "मां मैंने आपको बताया था ना कि मै सहेली कि पार्टी में जाऊंगी देर रात तक आऊंगी।"
मां : "बेटी तेरी चिंता लगी रहती है, शराबी लड़की आजकल तो ऐसे ही अकेले घूमने का जमाना नी है फिर मेरी जवान बच्ची इतनी रात तक घर से बाहर रहेगी तो मुझे नींद कैसे आएगी।"